रायपुर

AICC के महासचिव बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मिली पंजाब PCC प्रभारी की भी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें AICC का महासचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रभारी का पदभार भी दिया गया है। इस संबंध में आज AICC द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया।