नवनिर्वाचित 70 पार्षदों का नये महापौर के साथ 23 को अभिनंदन करेंगे डॉ. रमन
0- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में रविवार को होगा भव्य सम्मान समारोह
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रविवार, 23 फरवरी को शाम 6 बजे रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर और 70 पार्षदों का सम्मान करेगा। अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। जबकि अध्यक्षता रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत करेंगे।

महाराष्ट्र मंडल के सहसचिव सुकृत गनोदवाले और युवा समिति के शुभम् पुराणिक ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित सभी 70 पार्षदों और महापौर का सम्मान 23 फरवरी को किया जाना है। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह से मुलाकात उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया। डाॅ. रमन सिंह ने मंडल के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ, रमन नवनिर्वाचित पार्षदों को लोकतंत्र का महत्व एवं निर्वाचित पदों पर कार्य करते हुए जन सेवा से जुड़ी जिम्मेदारियां से अवगत कराएंगे।