रायपुर

पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में 22 फरवरी को : अनूप जलोटा के भजन संध्या का आयोजन

रायपुर | पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में 22 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गायक अनूप जलोटा शाम 7:00 बजे से भजनों की प्रस्तुति देंगे । 

संस्था के अध्यक्ष सुभाष राठी ने बताया कि आयोजन के जरिए दानदाताओं से मिलने वाली राशि का उपयोग किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए होगा | साथ ही 25 दृष्टिबाधित बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठाया जाएगा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को संस्था के पदाधिकारी की बैठक हुई