रायपुर

महाकाल के रूप में विशेष श्रृंगार होगा सोमेश्वर महादेव का.. भस्म आरती भी.. पार्षद होंगे सम्मानित

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 26 फरवरी को सरजूबांधा तालाब स्थित श्री सोमेश्वर महादेव  का विशेष श्रृंगार होगा। जिसमें उज्जैन के महाकाल के रूप में  भक्तों को दर्शन देंगे।  शिवरात्रि  की तैयारी को लेकर एक बैठक रविवार को सरजू बांधा मुक्तिधाम विकास समिति टिकरापारा रायपुर की सम्पन्न हुई।

समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि उक्त बैठक में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। सुबह 8:00 बजे रुद्राभिषेक ,भस्म आरती एवं पूजा पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा के सानिध्य में होगा तथा शाम 7:00 बजे महाआरती, सम्मान समारोह  तत्पश्चात  भंडारा होगा ।

भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार  करने का दायित्व खुशी झंवर ,रिया यादव, वरुण कुर्मी, हर्षित को सौंपा गया है वे उज्जेन के महाकाल के रूप में भगवान का विशेष श्रृंगार करेंगे। समिति ने यह भी निर्णय  लिया है कि जिन परिवारों की मनोकामना श्री सोमेश्वर महादेव ने  पूरी की है वे परिवार के लोग मुख्य  यजमान के रूप में भस्म आरती और रुद्राभिषेक में शामिल होने का अवसर दिया गया है। बैठक में सरजू बांधा तालाब के सौंदर्यकरण कार्य की समीक्षा भी की गई धीमी गति से  चल रहे कार्य पर सभी ने चिंता जताया नगर निगम कमिश्नर से मिलकर उक्त संबंध में चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

 नवनिर्वाचित पार्षदों का होगा सम्मान समारोह  रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान  नवनिर्वाचित पार्षद विपिन बिहारी सुर वार्ड मनोज वर्मा, टिकरापारा वार्ड पार्षद प्रमोद साहू , संजय नगर वार्ड पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता, संतोषी नगर वार्ड पार्षद श्रीमती अंजली गोलछा जैन का समिति उक्त अवसर पर सम्मानित  करेगी।   बैठक में  माधव लाल यादव, गेंदलाल सगरवंशी, रवि धनगर,गोवर्धन झंवर, रतन वैद्य , धन्नू लाल देवांगन,विजय पाल,राजू यादव, हरिराम सेन,संजय चंद्राकर, राजेश  ठाकुर, अशोक यादव,दीपक यदु, योगेश चौहान आदि मौजूद रहे।