गर्मी में होने वाली जल समस्या से निपटने वार्डवासियों के पास पहुंचे पार्षद
रायपुर। रायपुर नगर निगम के स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड के पार्षद मुरली शर्मा अपने शपथ ग्रहण के पहले से लोगों की सेवा में जुट गए। आने वाली भीषण गर्मी में लोगों ने हर वर्ष होने वाली पानी की समस्या को लेकर वे लोगों के पास पहुंचे और उनके मुलाकात कर पानी की समस्या को नजदीक से जाना।
पार्षद मुरली शर्मा ने सोमवार शाम को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी और नगर निगम के अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के साथ दूर करने के निर्देश दिए। मुरली शर्मा ने कहा कि अभी गर्मी आने वाली है, ऐसे में हमारा लक्ष्य है कि लोगों को पानी की किल्लत न हो। वार्डवासियों को जलसंकट से मुक्ति दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध है।