रायपुर

कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस पलटी, ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। विधानसभा रोड में कृष्णा पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस डिवाइडर, पेड़ और बिजली खंबा तोड़ते हुए नाली में जा पलटी। ये पूरा मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी, इस दौरान बस में कंडक्टर और ड्राइवर ही सवार थे। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है, वही मौके से ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले।