Chhattisgarh Budget 2025 वित्त मंत्री ने रखा सभी वर्गों का ध्यान... जानिए क्या है बजट में खास
Chhattisgarh Budget 2025। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट का आकार इस बार पिछले साल से काफी बड़ा है। इसमें सभी वर्गों को उन्होंने ध्यान रखा है। जानिए बजट के कुछ विशेष प्वाइंट्स। प्रदेश के स्कूल और कालेजों में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसे स्वीकृति दी गई है। वहीं प्रदेश के 17 नगरीय निकायों में नालंदा परिसर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नई योजना मुख्यमंत्री गृह प्रवेश शुरू किया गया है। बजट में 100 करोड़ का प्रवाधान किया गया है।
ओपी चौधरी ने अपने बजट में युवाओं के लिए 26 सौ करोड़ का प्रवाधान रखा है। निफ्ट की स्थापना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान रखा है। इतर प्रदेश में कुल 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जाएंगे। अब राज्य में आठ नर्सिंग कालेज से बढ़कर 20 हो जाएंगी। प्रदेश में 18 नर्सिंग कालेज और फिजियोथेरेपी कालेज खोले जाएंगे। इनमें 12 नर्सिंग कालेज होंगें। नर्सिंग कालेज के लिए 34 और फिजियोथेरेपी कॉलेज के लिए छह करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
बजय में दिए प्रावधान के अनुसार नये संग्रहालय होंगे शुरू। आदिवासी साहित्य को बढ़ावा देने सरकार दो नये संग्रहालय शुरू करेंगी। इस वर्ष दोनों संग्रहालय शुरू हो जाएंगे तीर्थयात्रा योजना के लिए 15 करोड़ वित्तीय प्रवाधान की घोषणा की। वित्त मंत्री बोले-हमने छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्ज दिया।
प्रदेश में नई सड़कों के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 250 करोड़ के DMF फंड से मेडिकल कॉलेज बनाये जायेंगे। सीएम रिंग रोड योजना शुरू होगी। प्रदेश के 14 नगर निगमों के विकास योजना के लिए नई योजना है।