CG Budget 2025: बजट का ‘GATI’ मॉडल? देगा विकास को गतिः अजय काले
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में ‘GATI’ मॉडल पर अपना बजट पेश किया। ‘GATI’ मतलब G- Good Governance यानी सुशासन, A – Accelerating Infrastructure यानी बुनियादी ढांचे में तेजी, T – Technology यानी तकनीक को बढ़ावा और I – Industrial Growth मतलब उद्योगों का विकास। इन चार आधार पर प्रदेश सरकार विकास को नई गति प्रदान करेगी।
सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ युवाओ के व्यक्तित्व विकास, रोजगार के लिए बहुत ही बढिया योजना बजट में दी। दंतेवाड़ा, कुनकुरी, मनेद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज, नई सड़कें, निगमो का विकास, आदिवासी साहित्य, छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा, संग्रहालय स्थापित करने जैसे कार्यो के लिए निश्चित ही सरकार ने भविष्य के साहित्य संस्कृति को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य आरंभ किया है। मुख्यमंत्री सुगम यातायात योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। पीएम सूर्य योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना व राजस्व में परिवारिक जमीन बटवारा दान आदि में रजिस्ट्री शुल्क 500/- करना निश्चित ही स्वागतयोग्य है।