रायपुर

अमितेष देशमुख को मिली पीएचडी की उपाधि

रायपुर।  हिदायतुल्ला नेशनल ला यूनिवर्सिटी ने 8 मार्च को कालेज के सहायक प्राध्यापक अमितेष देशमुख को पीएचडी की उपाधि से नवाजा। उन्हें यह उपाधि यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जज नरसिम्हा, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, हाईकोर्ट की चीफ जस्टिज रमेश सिन्हा ने प्रदान किया।

बतादें कि अमितेष शिवानंद नगर गुढियारी निवासी विनोद देशमुख के पुत्र है। जो हिदायतुल्ला नेशनल ला कालेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपना शोध आरबिरेशन (मध्यस्थम) विषय पर कालेज के प्रोफेसर डा. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और सहयोग से पूरा किया है। वर्ष 2018 में नेट की परीक्षा में विधि विषय  में आल इंडिया में जेआरएफ के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था।