रायपुर

छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट, 40 डिग्री तापमान में रायपुर में खेली जा रही है होली

 रायपुर। राजधानी रायपुर में होली के दिन शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। भीषण गर्मी के बावजूद शहर में होली का उल्लास कम नहीं हो रहा है। शहर में जमकर होली खेली जा रही है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होगी। 

 

 मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। रायपुर में आज होली के दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

 

वहीं प्रदेश में सबसे कम रात तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस समय प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।