रायपुर

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की फिर से शुरुआत : 800 यात्री रामेश्वरम हुए रवाना

रायपुर | रायपुर में छह साल बाद आज फिर से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की शुरुआत हुई | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया | इस ट्रेन में छत्तीसगढ़ से 800 यात्री तीर्थ यात्रा के लिए रवाना रवाना हुए है | इस योजना के तहत दर्शनार्थियों को मदुरई, तिरुपति और रामेश्वरम के दर्शन कराए जाएंगे | ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों के लिए खाने पीने के साथ ही चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है | 

इस दौरान सीएम साय ने कार्यक्रम को संबोधितक करते हुए उनके सुखद यात्रा की कामना की है | सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज बड़ा ही ऐतिहासिक और गौरव का दिन है | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का आज पुनः शुभारंभ कर रहे हैं | आज हम लोग फिर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत कर रहे है | उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में इस योजना की शुरुआत डॉ. रमन सिंह ने की थी | बीच में यह योजना बंद हो गई थी, लेकिन इसे फिर शुरुकर दिया है | उन्होंने कहा कि हमारा जो बादा था, उसे पूरा करने का काम कर रहे हैं | इनकी यात्रा सुखमय हो. हम एक और मोदी की गारंटी का काम पूरा कर रहे हैं।

सीएम साय ने आगे कहा कि रामलला दर्शन योजना की भी हमने सुरुआत की है | इसमें 22 हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर आ चुके हैं | बुजुर्गों को तीर्थयात्रा की इच्छा होती है, लेकिन वे आर्थिक समस्या की वजह से जा नहीं पाते | सरकार ऐसे लोगों का पूरा ध्यान रख रही है | तीर्थयात्रियों की किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी | तीर्थयात्रियों की देख रेख के लिए 20 अधिकारी भी साथ जा रहे हैं।

वहीं तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए यात्रियों में भारी उत्साह भी देखने को मिला यात्रियों ने इस योजना की फिर से शुरू करने के लिए साय सरकार का धन्यवाद भी किया है | आज हमने एक और मोदी की गारंटी पूरी की है। हमने रामलाल दर्शन योजना भी शुरू की। अब तक 22 हजार से अधिक लोग दर्शन करके आ चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं। मंच पर रायपुर जिले के सभी विधायकगण भी मौजूद रहे। इस ट्रेन से रायपुर, बलौदाबाजार जिले के 800 बुजुर्ग तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। रामेश्वरम, मदुरई, तिरुपति तीर्थ स्थलों पर करेंगे भ्रमण। तीर्थयात्रियों ने सीएम साय, मंत्री राजवाड़े का स्वागत किया।