दिल्ली से रायपुर पहुंची केंद्रीय टीम, वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वक्फ संशोधन अधिनियम के लागू होते ही वक्फ बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है। इसी कड़ी में भारत सरकार की 10 सदस्यीय टीम दिल्ली से रायपुर पहुंची है। टीम छत्तीसगढ़ में वक्फ प्रॉपर्टीज का निरीक्षण कर रही है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की अगुवाई में टीम ने टिकरापारा स्थित फाते शाह मार्केट का दौरा किया और संपत्ति की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों और जमीन के उपयोग को लेकर भी पड़ताल की गई। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई राज्यभर में वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और संरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में की जा रही है।