भारतीय पेंशनर्स मंच ने मनाया स्थापना दिवस... बिलासपुर में शुरू कराएंगे सीजीएचएस का वेलनेस सेंटर
रायपुर। भारतीय पेंशनर्स मंच छत्तीसगढ़ प्रांत रायपुर में मंगलवार 22 अप्रैल को महाराष्ट्र मंडल में भारतीय पेंशनर्स मंच का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष पीके लहरे, समन्वयक संजय किरवई और वायआर सिन्हा मंचस्थ रहे। मंच के अध्यक्ष पीके लहरे ने कहा कि सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ स्कीम के तहत भिलाई और दुर्ग में दो वेलनेस सेंटर प्रारंभ करने की शासन स्तर पर मंजूरी मिल गई है। जो जल्द ही शुरू हो जाएगी। वहीं भारतीय पेंशनर्स मंच का प्रयास है कि एक वेलनेस सेंटर न्यायधानी बिलासपुर में भी खोला जाए। इसके लिए मंच सक्रिय रूप से प्रयासरत है।
अध्यक्ष पीके लहरे ने सभी को भारतीय पेंशनर्स मंच के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सेंट्रल गवर्मेंट के पेंशनरों के लिए भारतीय पेंशनर्स मंच लगातार सक्रिय है। सीजीएचएस के वेलनेस सेंटर के लिए लगातार प्रयास किए गए। जिसके चलते भिलाई-दुर्ग के लिए मंजूरी मिल गई है। वहीं बिलासपुर के लिए मंच प्रयासरत है। सीजीएचएस के तहत रायपुर के 18 हास्पिटल से अनुबंध हो चुका है। वहीं रायपर एम्स में भी इनडोर कैसलेस फैसलिटी के लिए मंच प्रयास में जुटा है।
मंच के समन्वयक संजय किरवई ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते बताया कि भारतीय पेंशनर्स मंच की पहली बैठक 13 नवंबर 2018 को घासीदास संग्रहालय परिसर में हुई। उस समय 14 रिटायर्ड कर्मचारी मंच से जुड़े थे। आज हमारी संख्या बढ़कर 243 हो चुकी है। उन्होंने सभी सदस्यों ने मंच की सदस्य संख्या बढ़ाने की बात कहीं।