दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट (बड़े मंदिर) की आम सभा 2 अप्रैल को, कार्यकारिणी की हुई बैठक
2023-03-28 01:17 PM
314
रायपुर। श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट (बड़ा मंदिर) मालवीय रोड में आज कार्यकारिणी की एक बैठक रखी गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई।वहीं बड़े मंदिर में 2 अप्रैल को आमसभा आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

ट्रस्ट कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं पदेन ट्रस्टी संजय जैन (नायक) एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया की आज की बैठक वर्त्तमान ट्रस्टी गणों के कार्यकाल समाप्त होने के कारण ट्रस्ट चुनाव की प्रक्रिया को लेकर एक आमसभा 2 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे सें 12 बजे तक दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड विद्यासागर हाल मे करवाने का निर्णय लिया गया है। आमसभा मे समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
आम सभा में समाज के प्रत्येक परिवार सें कोई भी एक सदस्य शामिल हो सकते है। आज की कार्यकारिणी बैठक में विशेष रूप सें उपाध्यक्ष श्रेयश जैन (बालू) उपाध्यक्ष विजय जैन कोषाध्यक्ष लोकेश जैन सह सचिव नीरज जैन सहसचिव हर्षिल जैन कार्यकारिणी सदस्य राजीव जैन (कोटा) प्रणीत जैन सुजीत जैन राजीव जैन (गणेशराम नगर) उपस्थित थे