सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका में सुनवाई अब 31 मार्च को
2023-03-29 04:12 PM
576
रायपुर। कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका में सुनवाई 31 मार्च तक के लिए टल गई है। इस मामले में 28 मार्च को सुनवाई होनी थी। लेकिन 29 मार्च को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नए चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह के कारण सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। अब सौम्या के जमानत याचिका में सुनवाई 31 मार्च को होगी।

सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका में सौम्या की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील कबिल सिब्बल और सिद्धार्थ अग्रवाल अपना तर्क दे चुके है। छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे शक्तिशाली महिला अधिकारी के रुप में पहचान बना चुकी सौम्या की जमानत पर वकीस सिद्धार्थ अग्रवाल ने केस के तथ्यों पर बात की। जबकि कपिल सिब्बल ने तर्को के साथ कोर्ट में कहा कि महिला, वृद्ध और 16 वर्ष से कम आयु के लोगों को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत दिया जा सकता है।
इस माले में ईडी के विशेष लोक अभियोजक डा. सौरभ पांडेय और अतिरिक्त सालिसिटर जनरल एसवी राजू अपना पक्ष रखेंगे। संभावना है कि 31 मार्च को अतिरिक्त सालिसिटर जनरस एसवी साहू वीडियो क्रांफेस के जरिए कोर्ट की बहस में शामिल होंगे।