तेज रफ्तार का कहर, मवेशी को रौंदते हुए सड़क पर पलटी कार, चालक फरार
रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार की रात तेज रफ्तार कार ने पहले एक मवेशी को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चला रहा युवक नशे की हालत में था। हादसे के बाद वह कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
यह दर्दनाक घटना तिफरा के पास नेशनल हाईवे पर हुई है, जो सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आता है। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।