रायपुर

छत्तीसगढ़ मराठा समाज के अध्यक्ष बने राघोबा महाडिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ मराठा समाज द्वारा विगत दिनों रायपुर में आयोजित आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने आम सहमति से राघोबा महाडिक को अध्यक्ष मनोनीत गया। आमसभा में उपस्थित जिलाध्यक्ष क्रमश लोकेश पवार रायपुर, दीपक लोंढे धमतरी, संजय ढगे दुर्ग, किशोर जाधव जगदलपुर, आलोक बाघ गरियाबंद, भगवंत शिंदे बिलासपुर, नरेंद्र वाकड़े कोरबा, राजेंद्र घाटगे महासमुंद, निशा कदम, भानुप्रतापपुर सहित सिमगा, राजिम, कसडोल, भिलाई से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का मनोनयन किया।

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण घाटगे ने शांतिपूर्ण तरीके के लिए समाज की  प्रशंसा कर कहा कि इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। मनोनयन पश्चात नए अध्यक्ष महाडिक ने कहा कि हम सभी एक जुट होकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को जोड़कर काम करेंगे। समाज में समय के साथ जो विसंगतियां आते जा रही उसे रोकने प्रयास की जरूरत है जिसे प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस अवसर में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश महाडिक, धमतरी से गणेश पवार, अनिल सालुंके, विनोद लांडे, विनोद रणसिंह, मुकुंद पवार, बिलासपुर से नरेश गायकवाड, काशी राव, आशीष कापसे, हर्षवर्धन भोसले, कोमाखान से आशीष वाकड़े, मनीष महाडिक, रायपुर से महेंद्र जाधव, सुरेंद्र डूकरे, शरद फ़रताडे, गुणवंत घाटगे, संभाजी घाटगे, नीरज इंगले ललित महाडिक, आशीष शिंदे, सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित थे। सभा का संचालन महासचिव विक्रम बाकरे द्वारा किया गया।