रायपुर

शुभांगी आप्टे को मिला पर्यावरण मित्र पुरस्कार

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मित्र बहु उद्देशीय संस्था ने राजधानी की शुभांगी आप्टे को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया। शुभांगी को यह सम्मान महाराष्ट्र  के अहमदनगर जिले के संगमनेर तहसील में स्थित एशिया के 250 वर्ष पुराने महावट वृक्ष पेमगिरी में पद्मश्री बीज माता राही पोपरे के द्वारा सम्मान दिया गया।
 
शुभांगी ने बताया कि यहां पर एक ही वृक्ष की अनेक शाखाओं ने बड़े बड़े वृक्षों का रूप ले लिया है। जो करीब तीनए एकड़ में फैला है। यहां पर प्रेमागिरी का मंदिर भी है। यहां के किले का भी ऐतिहासिक महत्व है। इतिहासकार बतातें है कि यहां के किले से छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज की स्थापना का बीज बोया था। किले के पेमा देवी का मंदिर भी है। गांव में सागौन से बना हनुमान जी का मंदिर है। यहां की सबसे ऊंची गदा को लिम्का बुक और इंडिया बुक में रिकॉर्ड बना है। ये चार मंजिला मंदिर बाहर से दो मां मंजिला नजर आता है।
 
 
 
होलकर के जमाने की बनी बारव और शिलालेख  शंकरजी के पुरातन मंदिर की शान ही अलग है। ऐसे नयनरम्य ऐतिहासिक और पौराणिक जगह पर ऐसा आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामनवमीं धूमधाम से मनाया गया।