सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने किया संत ज्ञानेश्वर स्कूल में पढ़ने वाले समाज के बच्चों का सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में पढ़ने वाले समाज के होनहार बच्चों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के जिन बच्चों का सम्मान किया गया उसमें संत ज्ञानेश्वर स्कूल में पढ़ने वाली अनुष्का तिवारी 12वीं बायो 77.8 प्रतिशत, सिमरन तिवारी 12वीं कॉमर्स 86 प्रतिशत, आदित्य पांडे कक्षा दसवीं 79 प्रतिशत और दिव्या पांडे कक्षा दसवीं 77 प्रतिशत शामिल है। आयोजन में अतिथि के रुप में जगदलपुर के मेयर संजय पांडे और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे उपस्थित रहे।