55 की उम्र और बचपन की मस्ती: रायपुर के खालसा स्कूल में बुजुर्गों ने जी ली अपनी पुरानी यादें, लेडीज़ विंग की अनोखी पहल
2026-02-08 07:30 AM
48
रायपुर। राजधानी के खालसा स्कूल में सिख समाज छत्तीसगढ़ लेडीज़ विंग द्वारा “55 से बचपन तक” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 55 से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया, ताकि वे अपने बचपन की यादों को फिर से जी सकें। इस दौरान बुजुर्गों के साथ उनके परिवारजन एवं युवा महिलाएं भी उपस्थित रहीं
क्रिकेट सहित अनेक पारंपरिक और मनोरंजक गेम्स खेले गए। छत्तीसगढ़ लेडीज़ विंग की संयोजक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्ग माता-पिता को उनके बचपन के खेलों से जोड़ना और खुशियां देना है। शहर की 100 से अधिक सिख समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बुजुर्गों की मदद करते हुए और उनकी खेलों में सहभागिता सुनिश्चित की।