रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियों के ठहराव की सुविधा में विस्तार

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेल प्रसाशन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18573/18574 विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अशोक नगर स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मुंगावली स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी |

यात्रियों को दी गई इस सुविधा को निरंतर जारी रखने हेतु इन तीनों गाड़ियों के उपरोक्त स्टेशनों में ठहराव की सुविधा का विस्तार किया गया है । अब गाड़ी संख्या 18573/18574 विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस का अशोक नगर स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का मुंगावली स्टेशन में ठहराव की सुविधा आगामी आदेश तक जारी रहेगी |