रायपुर

रविवि में CNC राउटर मशीन, CO₂ लेजर कटर एवं 3-डी प्रिंटर का डेमोंस्ट्रेशन

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र में आज आधुनिक तकनीकों से युक्त CNC राउटर मशीन, CO लेजर कटर तथा 3-डी प्रिंटर का औपचारिक डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.  सच्चिदानंद शुक्ल एवं कुलसचिव डॉ. अम्बर व्यास  ने इन अत्याधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया और डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से इनके नवाचार व निर्माण क्षमता की सराहना की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के  वित्त नियंत्रक, सहायक कुलसचिव, उप कुलसचिव, IIC अध्यक्ष एवं IIC के सभी सदस्यगण  उपस्थित रहे। नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र में उच्च शिक्षा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राप्त प्रथम फेज में 27 लाख की लागत से स्थापित इन मशीनों का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा नवप्रवर्तनकर्ताओं को डिजिटल निर्माण तकनीक, प्रोटोटाइप निर्माण एवं स्टार्टअप विकास हेतु एक उपयुक्त प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है।

इस पहल से विश्वविद्यालय परिसर में नवाचार संस्कृति को और अधिक बल मिलेगा और छात्र नवाचारों को साकार करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम का संचालन IIC अध्यक्ष प्रो. कविता ठाकुर द्वारा किया गया एवं सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्र की इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।