राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीयव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
2025-07-16 06:16 PM
42
रायपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा एनएसएस के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में और भारत में सर्वेक्षणों, नियोजन तथा नीति निर्णयों में एनएसएस के योगदान के साथ ही आधिकारिक सांख्यिकी संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालयीन छात्रों के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘अन्वेषा 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), रायपुर द्वारा न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाइन्स, रायपुर में 18 जुलाई, 2025 को प्रात: 09.30 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक रायपुर स्थित विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया है।