रक्तदान शिविर से लाभांवित होंगे थैलेसीमिया पीड़ित और पुलिसकर्मी
रायपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर लाल उमेद सिंह उपस्थित थे, जिनकी उत्साहवर्धक उपस्थिति ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया।
शिविर का शुभारंभ प्रथम रक्तदाता, सचिव डॉ. राकेश पांडे ने किया और समापन अध्यक्ष, रोटेरियन उत्तम कुमार गर्ग के रक्तदान से हुआ। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस रक्त दान शिविर से थैलेसीमिया पीड़ित और पुलिसकर्मी लाभांवित होंगे। प्रोजेक्ट चेयरमैन रिटायर्ड डीएसपी जयंत थोरात ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, समर्थकों और चिकित्सा कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद दिया । शिविर में रवीन्द्र अग्रवाल , स्वरूप चंद जैन , शेखर अमीन , समीर गिरीश वोरा , भरत डागा , एन सी मोरियानी , जयंत अग्रवाल , सौरव शर्मा , विनय अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।