दिव्य महाराष्ट्र मंडल

गजानन मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा संत श्रीगजानन महाराज प्रगट उत्सव सप्ताह

रायपुर। संत श्री गजानन महाराज संस्थान तात्यापारा में संतश्री का प्रगट दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रगट उत्सव की शुरुआत 5 फरवरी गुरुवार को कलश स्थापना,  शोडषोपचार पूजन, सहस्त्रावर्तन पूजन एवं अभिषेक के साथ की गई। प्रतिदिन प्रातः काल सहस्त्रावर्तन, सहत्राभिषेक पूजन एवं आरती का कार्यक्रम चल रहा है।  प्रतिदिन शाम को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अविनाश बल्लाल ने बताया कि 6 फऱवरी की शाम चैतन्य जोगलेकर और सोमेंद्र फड़के द्वारा महाराज के सम्मुख भजन प्रस्तुत किया गया। 7 फरवरी को कु. अरणा देवासकर, प्रज्योत देवासकर लखनऊ द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।  8 फरवरी को महाराज का प्रगट दिवस मनाया जाएगा।  प्रात: 10 बजे श्री गणेश याग, 1100 मोदक की आहूति दि जाएगी।

महोत्सव पांचवें दिन 9 फरवरी को महाप्रसाद का आयोजन होगा। जिसमें सुबह सहस्त्राभिषेक, पूजा अर्चना और सत्यनारायण पूजन के बाद दोपहर 1 बजे से भाजी भाकर और रात 8 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसी प्रकार 10 फरवरी को महिलाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी। शाम 6:00 बजे महाराज की शोभायात्रा (पालकी) निकाली जाएगी, जिसमें अनेक भक्तगण शामिल होते हैं। तत्पश्चात महाराज की आरती एवं गोपाल काला किया जाएगा तथा गोपाल काला का वितरण होगा।