रायपुर

इंजीनियर ऑफ द ईयर-2025 अवार्ड के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

रायपुर। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रति वर्ष दिए जाने वाले "इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड" के लिए चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।  प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन सूचित करता है कि यह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रदेश में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। इंजीनियरिंग की किसी भी विधा में दिये जाने वाले इस अवार्ड का यह 26वां वर्ष होगा।

प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर के सचिव इं विपिन शर्मा और इं योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरानुसार इस वर्ष भी 15 सितंबर को अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उक्त अवार्ड प्रदान किया जाएगा।  अवार्ड हेतु प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 सुनिश्चित की गई है।

प्रविष्टियां छत्तीसगढ़ राज्य में  किसी भी संस्था, कंपनी, शासकीय या अर्धशासकीय निकाय के माध्यम से या व्यक्तिगत भी भेजी जा सकती है, किन्तु अवार्ड के लिए नामांकित व्यक्ति की सहमति आवश्यक है।  तकनीकी उपलब्धियों के विवरण एवं संबंधित दस्तावेजों सहित प्रविष्टियां डाक, कोरियर या ई-मेल द्वारा निम्न पते पर आमंत्रित हैं। इच्छुक प्रतिभागी इं योगेश शर्मा  B/47-48, लवकुश विहार, चौबे कालोनी रायपुर (छग) E-mail: er_yogesh_sharma@yahoo.co.in  या  इं विपिन शर्मा, सचिव प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर (छग) vipin_68@yahoo.co.in को भेज सकते हैं।