राष्ट्रीय गौरव यात्राः रथ आगमन से लेकर समारोह तक होगा सबकुछ खास... सौंपी गई जिम्मेदारियां
- महाराष्ट्र मंडल में हुई सर्व समाज की बैठक, कार्यों का विभाजन कर सौंपी गई जिम्मेदारी
- मार्ग सजावट और रूटमैप किया गया तैयार, तात्यापारा में होगा भव्य स्वागत
रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जिजाऊ बाई के मायके सिंधखेड़ से 12 फरवरी को शुरू होने वाली राष्ट्रीय गौरव यात्रा 16 फरवरी को राजधानी रायपुर पहुंचेगी। टाटीबंध चौक से मुख्य मार्ग होते हुए तात्यापारा चौक पहुंचेगी। जहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके उपरांत शाम 5 बजे इंदिरा गांधी कृषि विवि में स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी को गौरव यात्रा के रायपुर आगमन को लेकर व्यापक स्तर की तैयारी की जा रही है। रथ के रायपुर आगमन से लेकर स्वागत समारोह तक सबकुछ खास और यादगार बनाने की तैयारी में सर्व समाज जुटा हुआ है।
शुक्रवार, 6 फरवरी को महाराष्ट्र मंडल में हुई सर्व समाज की बैठक में सभी समाज प्रमुखों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरव यात्रा के टाटीबंध प्रवेश से लेकर कृषि मंडपम इंदिरा गांधी कृषि विवि तक का रूपमैट, प्रशासन से अनुमति, मार्ग सजावट, ध्वजा आदि की जिम्मेदारी मराठा समाज, कुर्मी समाज, कुनबी समाज, अग्रवाल दाऊ समाज, महाराष्ट्रियन तेली समाज के प्रमुखों को सौंपी गई है। वहीं तात्यापारा चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना, माल्यार्पण की जिम्मेदारी सभी समाजों की महिला मंडल को दिया गया। इस अवसर पर महिलाएं एक ड्रेस कोड में नजर आएगी।

कृषि विवि में आयोजित स्वागत समारोह में आवास और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी धनंजय शर्मा, अजय शर्मा, धनंजय वर्मा और अजय मधुकर काले ने अपने जिम्मे ली। वहीं कार्यक्रम स्थल पर स्टेज सजावट, लाइट, माइक, स्वागत-सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ कुलदीप सोलंकी, सुबोध टोले, सभी समाज की महिला प्रमुख को सौंपी गई। सर्व समाज की यह समिति आगामी 19 से 22 फरवरी तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एशिया का सबसे बड़ा महानाट्यम का मंचन रायपुर में किया जाएगा।
बैठक में डा. कुलदीप सोलंकी, लोकेश पवार, धनंजय सिंह वर्मा, ललित कांकडे, सविता बघेल, डा. मुक्ति बैस, शंकर वर्मा, भरत भूषण चंद्रवंशी, पराग दलाल, अभय भागवतकर, दीपक राव इंगले, सुमीत ढिंगे, गणेशा जाधव पाटिल, मालती मिश्रा, नमिता शेष, अमित डोये, चंद्रिका परगहनिया, पुष्पलता वर्मा, केएस वर्मा, अतुल गद्रे, श्याम सुंदर खंगन, सुकृत गनोदवाले उपस्थित थे।