रायपुर

देशी कट्टा दिखाकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में देशी कट्टा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से  01 नग देशी कट्टा तथा जिन्दा कारतूस जब्त किया गया है। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल प्रार्थी उज्ज्वल निषाद ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी जी.ई. रोड NIT के पास एटीएम में पैसा जमा करने अपने दोस्त के साथ गया था, तकनीकी खराबी के कारण से पैसा जमा नही हो पाने के कारण प्रार्थी वापस अपने घर दोस्त के साथ अपने स्कूटी से कुकुरबेडा होते हुए अपने घर सरोना जाने निकला कि रास्ते में कुकुरबेडा डुमरतालाब विप्र कालेज के पास दोपहिया वाहन में सवार 02 व्यक्ति चेहरे में कपड़ा बांधे हुए प्रार्थी के पीछे से आए तथा उन्हें रोककर अपने पास रखे बंदूक को दिखाकर उसके जेब में रखे नगदी रकम 4500/- रुपये को लूट कर फरार हो गये। जिसपर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 211/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इसी दौरान टीम के सदस्यों घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुआ जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कबीर नगर निवासी हरमीत सिंह की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी दीपक तिवारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ-साथ घटना में उपयोग किया गया था देशी कट्टा आरोपी दीपक तिवारी का होना बताया गया।

जिस पर आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 3700/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन, 01 नग देशी कट्टा तथा 02 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी दीपक तिवारी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।