रायपुर

पुलिस को चकमा देकर एम्स से फरार हुआ आरोपी ट्रेन से पकड़ाया

रायपुर। रायपुर मंडल मुख्यालय के अंतर्गत दुर्ग आरपीएफ ने फरार हत्या के आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार 7 सितंबर को आरपीएफ पोस्ट दुर्ग की टीम ने सुपरफास्ट ट्रेन की सामान्य बोगी से आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी गीतांजलि एक्सप्रेस से भाग रहा है। जांच में पता चला कि वह ट्रेन बदलकर चेरलापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस से दुर्ग की ओर लौट रहा है। सूचना पर दुर्ग स्टेशन में आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को पकड़ लिया।आरपीएफ ने आरोपी को मंदिर हसौद पुलिस को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है।