सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी
2025-09-09 02:25 PM
81
सुकमा | इंजराम में तैनात 219 बटालियन के सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देर रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान निलेश कुमार गर्ग के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का निवासी था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी ही सर्विस रायफल से गोली चलाकर अपनी जान दे दी।
घटनास्थल से 6 पेज का सुसाइड लेटर भी बरामद हुआ है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।फिलहाल सीआरपीएफ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।