रायपुर

स्वीकृति के विपरीत निर्माण... निगम ने चलाया बुलडोजर

रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन 8 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र के टाटीबंध क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत लगभग 1746 वर्गफुट पर किये गए अवैध निर्माण किया जा रहा था।  नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार अवैध निर्माण को हटाए जाने की कार्यवाही अभियान चलाकर की गयी।

नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर स्थल में नगर निवेश विभाग के उप अभियंता लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में स्वीकृति विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर तत्काल बुलडोजर से ध्वस्त किया गया एवं भविष्य में नियमानुसार निर्माण करवाने की कड़ी हिदायत संबंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा दी गयी।