रायपुर

“द जियोपॉलिटिकल टाइटरोप: इंडिया’ज़ ट्रेड पॉलिसीज़ एंड रेगुलेशन्स इन अ पोलराइज़्ड वर्ल्ड” विषय पर निबंध लेखन स्पर्धा

रायपर। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर अपनी कौटिल्य सोसाइटी और सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ एंड डब्ल्यूआईपीओ स्टडीज़, स्कूल फॉर लॉ एंड टेक्नोलॉजी (एसएलटी) के माध्यम से और डीजीएस एसोसिएट्स लॉ फर्म के सहयोग से द्वितीय कौटिल्य सोसाइटी, एचएनएलयू निबंध लेखन प्रतियोगिता, 2025 का आयोजन कर रहा है।

प्रतियोगिता का मुख्य विषय है – “द जियोपॉलिटिकल टाइटरोप: इंडियाज़ ट्रेड पॉलिसीज़ एंड रेगुलेशन्स इन अ पोलराइज़्ड वर्ल्ड। यह प्रतियोगिता भारत में मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए खुली है। प्रतियोगिता के उप-विषय में फूड सिक्योरिटी और ट्रेड लॉ, आईपीआर और पब्लिक हेल्थ, ट्रेड लिबरलाइज़ेशन बनाम प्रोटेक्शनिज़्म शामिल हैं।

प्रतिभागियों को कुल 45,000/- के नगद पुरस्कार और डीजीएस एसोसिएट्स लॉ फर्म एवं सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ एंड डब्ल्यूआईपीओ स्टडीज़, एचएनएलयू में इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

प्रतिभागी अपने निबंध इस लिंक https://forms.gle/BkuiU1QXmBVncy6h9 के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://hnlu.ac.in/news-events/2nd-kautilya-society-hnlu-article-writing-competition-2025/ पर देखा जा सकता है।