रविवि के नव नियुक्त नौ विभागाध्यक्षों को सेवानिवृत कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों ने विवि के नव नियुक्त नौ विभागाध्यक्ष के विभागों में जाकर शुभकामनाएं दी। छतीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव शिरिष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के सेवानिवृत कर्मचारियों ने नव नियुक्त नौ विभागाध्यक्ष के विभागों में जाकर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने सर्व प्रथम भौतिकी विभाग के नए विभागाध्यक्ष डा दुर्गा प्रसाद बिसेन सर, रसायन शास्त्र विभाग के नये विभागाध्यक्ष डा मानस कांति देव, अर्थशास्त्र विभाग के नये विभागाध्यक्ष डा भेखलाल सोनकर, मनोविज्ञान विभाग के नये विभागाध्यक्ष डा प्रियम्बदा श्रीवास्तव, एमबीए विभाग के नये विभागाध्यक्ष डा गोपाल देशमुख, कंप्यूटर साइंस विभाग के नये विभागाध्यक्ष डा विनोद पटले, बॉयो टेक्नोलॉजी विभाग के नये विभागाध्यक्ष डा अफाक कुरैशी आदि से मुलाकात की। इस अवसर पर छतीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र सचिव शिरिष त्रिवेदी और उपेंद्र उपस्थित थे।