रायपुर

ईरान ने भारतीय टैंकर्स को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी अनुमति

नईदिल्ली। मीडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिका की ईरान के साथ चल रही जंग 12 दिन बाद जो खबर निकलकर सामने आई है उसके अनुसार ईरान ने भारतीय जहाज को तो  होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। लेकिन साथ ही दूसरे देशो के जहाजों को वहां से जाने की अनुमति नहीं दी गई। इजरायल और अमेरिका से जंग के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि इधर से गुजरेगा तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकलने का भरोसा दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष अराघची से बात के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। दोनों देशों के विदेश मंत्री की बातचीत का मकसद गैस और तेल की प्रभावित कीमतों और उपलब्धता को स्थिर रखना है।