सामूहिक लेखन से छात्राओं का व्यक्तित्व विकास होता हैः डॉ प्रीति मिश्रा
रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के संरक्षण एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने समसामयिक घटनाओं पर आधारित स्वलिखित ज्ञानवर्धक पत्रिका का लेखन किया गया।
जिसमें आपरेशन सिन्दूर, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरानिक्षण तथा बस्तर पण्डूम 2026 सांस्कृतिक महोत्सव का विस्तार से उल्लेख किया है।इसी तरह से द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ का बजट, अमेरिका टैरिफ युद्ध, अफीम की अवैध खेती, महिला खिलाडियों द्वारा विश्व कप विजेता,साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की स्मृति, अमेरिका -ईरान युद्ध, भारत में एआई मिशन तथा भारत टी-20 विश्व कप विजेता जैसे घटनाओं पर संकल्प निर्माण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने विमोचन करते हुए कहा कि विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित दोनों पत्रिकाएं शिक्षा के लिए नवाचार की आधार है।इससे छात्राओं में समसामयिक घटनाओं के प्रति रुचि पैदा होती है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक होता है। छात्राओं में सामूहिक लेखन को बढ़ावा मिलता है।धन्यवाद ज्ञापित डॉ मनीषा शर्मा तथा कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ भूपेंद्र कुमार साहू ने किया।
विमोचन के आयोजन में डॉ कंचन गिलहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।