रायपुर

राजकुमार कालेज में चल रहे अंतर्दलीय नाट्य स्पर्धा 2026 का समापन... खैरागढ़ ट्रॉफी पर राणा दल का कब्जा

रायपुर। राजधानी स्थित राजकुमार कॉलेज, रायपुर में विगत दिनों आयोजित अंतर्दलीय नाट्य स्पर्धा 2026 का आज समापन हुआ। राणा दल ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर खैरागढ़ के मेजर राजा बहादुर बीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा प्रदत्त खैरागढ़ ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा चार दलों, क्रमशः आर्य, बिक्रम, राजपूत और राणा के विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी के चार नाटकों का मंचन किया गया और दूसरे दिन चार हिंदी नाटकों की प्रस्तुति हुई। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी अभिनय कला प्रदर्शित करने का सुअवसर प्राप्त होता है।

प्रथम दिवस पर अंग्रेज़ी के चार नाटकों द नाईट द घोस्ट गॉट इन, द फैमिली फ्रेंज़ी, द सीक्रेट लाइफ ऑफ वॉल्टर मिटी और द कार वी हैड टू पुश का मंचन हुआ। इन सभी अंग्रेजी नाटकों के लेखक हास्य कहानीकार जेम्स थरबर हैं। द्वितीय दिवस  मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.देवाशीष मुख़र्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज रायपुर उपस्थित थे। हिंदी के चार नाटकों बूढी काकी, बीज, दीपदान और एक झूठी पहचान का मंचन हुआ। प्रथम दिवस के निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. चित्तरंजन कर, डॉ. रविशंकर पाणिकर और नुपुर कालेले गुप्ते थी। द्वितीय दिवस के निर्णायक मंडल के सदस्य पूनम त्रिपाठी, किशोर वैभव और प्रीतेश पाण्डेय थे।

प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थी कलाकारों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनय कला के विकास के लिए ऐसे आयोजन में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हमेशा तत्पर रहें।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -

अंग्रेजी नाटक वर्ग -

सर्वश्रेष्ठ अभिनेतायशभ कौशल (राणा दल),

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- पलक नैनानी (राणा दल),

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- अद्वय चतुर्वेदी (राजपूत दल),

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- कशिश चुगानी (राणा दल),

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- सूर्याक्षी देव (आर्य दल),

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- यथार्थ केला  (राजपूत दल)

हिंदी नाटक वर्ग-

 सर्वश्रेष्ठ अभिनेतातत्व बुरड़ (राजपूत दल),

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- लब्धी जैन (राजपूत दल) 

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- आयुष साहू  (राणा दल),

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- अन्वेषा खत्री  (राणा दल)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-श्रीविद्या सिंह देव (बिक्रम दल)

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- अभिज्ञान दुबे (राणा दल)

अंकों के आधार पर दलों की क्रमवार स्थिति इस प्रकार रही-

प्रथम स्थान- राणा दल

द्वितीय स्थान- आर्य दल एवं बिक्रम दल  

तृतीय स्थान- राजपूत दल