महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
अमलीडीह, अवंतीविहार, रोहिणीपुरम और चौबे कालोनी में हुआ आयोजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा हर शनिवार होने वाले राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस सप्ताह भी उत्साह के साथ जारी रहा। इस सप्ताह मंडल के अमलीडीह, अवंती विहार, रोहिणीपुरम और चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्यवक आस्था काले ने बताया कि अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने सदस्या अपर्णा देशमुख के पर एकत्रित होकर हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस अवसर पर विशाखा तोपखनेवाले, अपर्णा देशमुख, अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे, नीता डुमरे, रेणु सिंह, प्रेरणा मोरे, मेघा जोशी, शोभा सोनाये, प्रीति टोमे, प्रिया काडु, प्रेरणा सप्रे, संध्या फुलझेले और अर्चना धर्माधिकारी उपस्थित थीं।

वहीं अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ पाठ किया। इस दौरान महिलाओं ने हल्दी-कुंकू भी मनाया। इस अवसर पर संयोजिका सुदेष्णा मेने, सह संयोजिका जागृति भाकरे, शुभदा चौधरी, पूजा भंडारी, गीता दलाल, अनिता नलगुंडवार, शालिनी जोशी, गीता हाटे, अनुजा बोराडे, भारती कुर्वे, निशा उमाठे, अनुया तुंबडे, शिला चौधरी, सविता महाजन, भारती देवरनकर, छाया भावाळकर, लक्ष्मी जिल्हारे, प्रीति गुर्जर, अनघा आसवले, नीतू वोडतीलवार, जयश्री ब्राहमणकर, आंनदी ब्राहमणकर, कामिनी भांडारी, मंजू सुतवणे, मीना इंगळीकर उपस्थित थीं।

इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ केंद्र की सदस्य स्वाती डबली के घर पर किया गया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, प्रमोदिनी देशमुख, माधुरी डबली, सीमा गणोदवाले, सुषमा आपटे, रंजना काथोटे, प्राची डोणगावकर, अक्षता पंडित, प्रियंका डबली, स्वाती डबली, अवंती अग्निहोत्री, गौरी क्षीरसागर और आकांक्षा गद्रे पहुंची थी। वहीं रोहिणीपुरम केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान साधना बहिरट, अपर्णा जोशी, चित्रा बल्कि, वनिता गणोदवाले, प्राची गणोदवाले, अलका कुळकर्णी, मंगला पुराणकर, प्रांजल बल्लाल, स्वाती अग्रवाल, प्राची जोशी , राजेश्री वैद्य और अपर्णा वरार पांडे उपस्थित थीं।