रायपुर

सुशासन तिहारः प्रदेश व्यापी दौरे के लिए मुख्यमंत्री ने किया आगाज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज आगाज कर कर दिया। राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए।

इस अभियान में मुख्यमंत्री  साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे। उल्लेखनीय है  कि 1 मई से प्रारंभ सुशासन तिहार 10 जून तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए।