रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 5 जून को

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर शुक्रवार, 5 जून को पर्यावरण ऊर्जा टाइम्स की ओर से आनलाइन वेबीनार और विद्यार्थियों व युवाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। निबंध लेखन का विषय स्वच्छ ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के धारणीय मार्ग में मेरी भूमिका है। प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से ली जाएगी।

पर्यावरण ऊर्जा टाइम्स की ललित कुमार सिंघानिया ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर्यावरण ऊर्जा टाइम्स की ओर से वेबीनार और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।  आयोजन का मुख्य लक्ष्य समस्त भारतीयों के बीच जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए सक्रियता पैदा करना है। स्वच्छ ऊर्जा आत्मनिभर भारत के धारणीय मार्ग में मेरी भूमिका विषय पर आयोजन निबंध प्रतियोगिता संस्थानों और उद्योगों द्वारा भी ली जा सकती है। आप अपने कर्मचारियों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ 3 निबंध भेज सकते है।

ललित सिंघानिया ने आगे बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुछ नियम तय किए गए है। निबंध अधिकतम 500 शब्दों में लिखना है। भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों हो सकती है। निबंध का मौलिक और स्वलिखित होना अनिवार्य है। स्पर्धा में विद्यार्थी और युवा भाग ले सकते है। निबंध भेजने की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित की गई है। स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय 3100, तृतीय 2100 और पांच प्रोत्साहन पुरस्कार 1100 रुपयए और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।