रायपुर

BREAKING NEWS : दंतेवाड़ा हमले पर केंद्र सरकार ने लिया संज्ञान... गृहमंत्री शाह ने सीएम भूपेश से की बात... हरसंभव सहयोग की कही बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले और 11 जवानों की शहादत को लेकर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले को लेकर तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल से चर्चा की है। फोन पर हुई चर्चा में इस गंभीर मसले को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को नक्सल मोर्चे पर और भी सख्ती के लिए कहा है, तो वहीं हर संभव सहयोग के लिए भी आश्वस्त किया है। 

बता दें कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को माओवादियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है, जिसमें डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं। ये सभी जवान एक वाहन में सवार थे और पेट्रोलिंग से लौट रहे थे। माओवादियों ने जवानों के लौटने वाले रास्ते पर पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसे उनके पहुंचते ही ब्लास्ट कर दिया। 

इस हमले की सूचना के तत्काल बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादियों के इस करतुत की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी बौखलाहट है, क्योंकि वे अब बंधकर रह गए हैं। सीएम ने कहा कि सुरक्षा में तैनात जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 

 

वहीं इस मामले को लेकर गृहमंत्री ने तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा की और केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया है।