रायपुर

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर का कार्यकाल एक साल बढ़ा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। विद्युत कंपनी ने 11 जुलाई 2024 को उन्हें कंपनी में संचालक व प्रबंध संचालक के रुप में पदस्थ किया था। उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2025 से एक वर्ष की वृद्धि की गई थी। जो 10 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा था। 

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मेमोरेंडम आफ एसोसिएशन एवं आर्टिकल आफ एसोसिएशन के अंतर्नियम की कंडिका -77 में प्रदप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए भीमसिंह कंवर के संचालक एवं प्रबंध निदेशक के पद के कार्यकाल को एक वर्ष अथवा आगामी आदेश जो भी पहले हो तक पुनः वृद्धि कर दिया गया है। उक्त आदेश ऊर्जा विभाग के उप सचिव आशुतोष कुमार जायसवाल ने जारी किया है।