रायपुर

गरमाया सदन, हंगामे के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इस बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई। मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर दी गई। 

स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य होने के बाद विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से सत्तापक्ष और विपक्ष ने तीखी नोक-जोख होने लगी। सदन में दोनों तरफ से जय श्री राम के नारे लगे एक तरफ जहां कांग्रेस विधायकों ‘पाकिट मारना बंद करो’ नारे लगा रहे थे, तो वहीं दूसरे ओर सत्ता पक्ष के विधायक ‘पाप धोने अगोध्या जाओ’ कहकर विपक्ष पर तंज कस रहे थे। स्थिति को देखते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।