रायपुर

अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनीं निरंजना

रायपुर132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे, अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने निरंजना चंद्राकर को महिला प्रकोष्ठ का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर इससे पहले अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा महासमुंद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके साथ ही वे ‘वी क्लब अपराजिता’ की चेयरमैन, जागृति महिला स्वयं सहायता समूह (ग्राम लभरा खुर्द) की अध्यक्ष और महिला पारिवारिक भारद्वाज परिवार की अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक व महिला सशक्तिकरण के कार्यों का नेतृत्व कर चुकी हैं।

निरंजना को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और महिला उद्यमिता के लिए समय-समय पर कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वर्ष 2017 में महिला उद्यमी एवं समाज सेविका के रूप में चंद्राकर समाज द्वारा सम्मानित किया गया था। इसी वर्ष (2017) उन्हें प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ‘दैनिक भास्कर’ एवं ‘पत्रिका’ द्वारा भी सम्मान मिला। इसके बाद, वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें स्वयं मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। वर्ष 2025 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, लायनेस क्लब अध्यक्ष के रूप में श्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए उन्हें धमतरी, बेमेतरा, रायपुर एवं महासमुंद में भी सम्मानित किया जा चुका है।