रायपुर

छत्रपति शिवाजी महाराज पर प्रेरक व्याख्यान 18 जुलाई को

रायपुर। स्वदेशी शोध संस्थान और सीए जागरण समूह, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित प्रेरक व्याख्यान का आयोजन 18 जुलाई को शाम 5 बजे स्वदेशी भवन मधु पिल्ले चौक सिविल लाइन में किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे वक्ता “छत्रपति शिवाजी महाराज : एक कुशल प्रशासक, वित्तीय रणनीतिकार और सुशासन के प्रतीक” विषय पर प्रेरक व्याख्यान देंगे।

शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित प्रेरक व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रु में   प्रखर विचारक एवं प्रेरणादायक वक्ता सीए प्रफुल्ल पेंडसे होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रुप में स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल उपसअथित होंगे।  स्वदेशी शोध संस्थान और सीए जागरण समूह के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम में शामिल हो और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, नेतृत्व, सुशासन एवं स्वदेशी विचारों से प्रेरणा प्राप्त करें।