पेंशन बाड़ा निवासी निशि ठाकुर को रविवि से पीएचडी
रायपुर। पेंशन बाड़ा निवासी निशि ठाकुर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। निशि ने इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया। पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वाविद्यालय अंतर्गत शोध केन्द्र अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती की शोधार्थी निशी ठाकुर को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई हैं। उनके शोध का विषय "ग्रामीण परिवेश क़े आर्थिक विकास मे छत्तीसगढ़ राज्य की नरवा- गरुवा -घुरुवा -बारी योजना की भूमिका का अध्ययन (रायपुर संभाग क़े विशेष सन्दर्भ मे )"रहा। उन्होंने अपना शोध कार्य अग्रसेन महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ शोभा अग्रवाल क़े मार्गदर्शन मे पूर्ण किया हैं।
निशी ठाकुर पेंशन बाड़ा निवासी रीता ठाकुर एवं मोहन कुमार ठाकुर की पुत्री हैं। उन्होंने अपने शोध का श्रेय अपने पिता, परिवार के प्रत्येक सदस्य, गुरुजनो एवं मित्रों को दिया। वर्तमान मे निशी ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में आतंरिक अंकेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। निशि के इस सफलता पर मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित विजय कुमार झा, सचिव पंकज भावेश झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा सहित सभी सम्माननीय पदाधिकारीगण कार्यकारिणी के सदस्य गण संरक्षक गणों ने शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित की है।