राधाबाई कालेज के रसायन विभाग में केमिकल सोसायटी का गठन
रायपुर। डॉक्टर राधाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायपुर के रसायन विभाग द्वारा आज विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, उसके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के दौरान अंजलि और हेमा ने भाषण तथा टिकेश्वरी और खुशी ने पोस्टर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान रसायन विभाग में केमिकल सोसायटी का गठन किया गया। जिसमें पूजा निषाद अध्यक्ष, खुशबू साहू सचिव, खुशबू मालवी उपाध्यक्ष, दामिनी साहू उपसचिव के पद में पदस्थ हुई। कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राएँ उपस्थित थीl इस सोसायटी का उद्देश्य विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना हैl
कार्यक्रम का स्वागत एवं स्वागत भाषण श्रीमती मौसमी लहरे द्वारा प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम में डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. रूपा सल्होत्रा, डॉ. चंचल चतुर्वेदी, डॉ श्वेता अग्निवंशी, डॉ निशा बारले तथा नयनी तांडी उपस्थित थे अंत में डॉ. मोनिषा साहु ने आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks) दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में रसायन विभाग के समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।