रायपुर

पेंशन नहीं मिलने से परेशान रविवि का कर्मचारी संघ जाएगा दिल्ली

रायपुऱ। पिछले तीन माह से 15 दिन से अधिक विलंब से पेंशन मिलने से परेशान छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में है। संघ  अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवं महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुके है। इसके साथ मुख्य सचिव, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष भी अपनी फरियाद लगा चुके है।

प्रदीप मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर को बिना पेंशन मिले ही, सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीगण एक- एक दिया जलाकर मोदीजी के सम्मान में उनसे मिलकर आशीर्वाद लेने दिल्ली जाएंगे। प्रदीप मिश्रा ने आगे बताया कि आज 10 साल 9 माह हो रहे हैं  छत्तीसगढ़ प्रदेश के विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को सातवें वेतन मान के अनुसार पेंशन नहीं मिल रहा है। सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने के लिए शासन ने जनवरी 2026 को आदेश भी जारी  कर दिया है।  छग शासन  के उच्च शिक्षा/वित्त मंत्रालय को अपने ही जारी आदेश का पालन करते हुए सातवें वेतन मान के हिसाब से सभी विश्वविद्यालयीन पेंशनरों को पेंशन देना इसी माह से सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को अविलम्ब आदेश पालन करते हुए पेंशन भुगतान करने का आदेश दिया जाए।