जिंदगी न मिलेगी दोबारा संस्था का स्थापना दिवस और राम भारती स्मृति भूमिजा पुरस्कार 20 सितंबर को
रायपुर। राजधानी रायपुर की प्रतिष्ठित संस्था जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के शानदार 10 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था का स्थापना दिवस 20 सितंबर 2026 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राम भारती स्मृति भूमिजा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी होगी।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा संस्था के संरक्षक अजय शर्मा, अध्यक्ष सुषमा तिवारी और सचिव ममता शर्मा ने बताया कि संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने पर या भव्य आयोजन वृंदावन हॉल सिविल लाइन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महापौर मीनल चौबे करेंगीं। आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष ममता साहू, साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार सविता पाठक और बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता महेंद्र धर बड़गैया उपस्थित रहेंगे।