प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महाराष्ट्र मंडल ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संबद्ध सखी निवास, मरीन ड्राइव रायपुर और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। महाराष्ट्र मंडल परिवार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

