डॉ राधाबाई कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में शासकीय जिला छय नियंत्रण केंद्र कालीबाड़ी और महाविद्यालय में संचालित यूथ रेड क्रॉस तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन में शासकीय जिला छय नियंत्रण केंद्र के सेंट एस अशोक वीक प्रोग्राम ऑफिसर अभिषेक शर्मा रूपेंद्र वर्मा रेडियोलॉजिस्ट तथा विक्रम साहू जी उपस्थित थे इस कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं का एक्सरे किया गया तथा उनकी रिपोर्ट तत्काल ही उन्हें दी गई यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी महाविद्यालय की इकाई के द्वारा डॉक्टर श्वेता अग्निवंशी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से डॉक्टर निशा बारले ने इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन किया तथा छात्रों ने वॉलिंटियर्स के रूप में इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर इसे सफल बनाया।
छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का भी एक्स-रे किया गया एवं उनकी रिपोर्ट दी गई, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जोशी ने इसे शासन की एक अच्छी पहल बताते हुए छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के कार्यक्रम की सराहना की तथा आने वाले समय में भी इसी तरह के अन्य मेडिकल कैंप कराए जाने का आश्वासन दिया।